कृष्ण कुमार की मौत के बाद सिंगरौली में बवाल, थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन; 2 घंटे जाम रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

सिंगरौली। देवसर में रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार सिंह चंदेल की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। शुक्रवार को गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने जियावन थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही तहसीलदार प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से चर्चा की। उन्होंने उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन प्रदर्शन समाप्त करने के लिए राजी हो गए। प्रदर्शन खत्म होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल हुआ। इस दौरान एसडीओपी डॉ. गायत्री तिवारी, जियावन थाना प्रभारी डॉ. राजेश चंद्र मिश्रा समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

Next Post

डकैती की साजिश रचते 3 गिरफ्तार, ट्रकों से चुराया हुआ 210 लीटर डीजल, स्कार्पियो जप्त

Sat Nov 7 , 2026
जबलपुर। नागपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रकों को निशाना बनाने वाले डीजल चोर और लुटेरे गिरोह का बरगी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मनकेड़ी के एक पुराने खंडहर में दबिश देकर डकैती की योजना बना रहे तीन शातिर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरोह के दो सदस्य […]

You May Like