हार जीत का दांव लगाते छह जुआरी धराए

आष्टा। पार्वती पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. मौके से 14,620 नगद और ताश पत्ते जब्त किए हैं. वहीं पुलिस की दबिश के दौरान मकान मालिक फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार पार्वती पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नासिर निवासी डोराबाद के मकान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं. पुलिस टीम ने दबिश दी. पुलिस को देखकर मकान मालिक नासिर भाग निकला, जबकि कमरे में जुआ खेल रहे छह व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ लिया. पकड़े गए आरोपियों में शेख नदीम और दानिश निवासी जुम्मापुरा, रफीकउद्दीन निवासी किला, जावेद निवासी लालपुरा, शोएब पठान निवासी बोहरा बाखल तथा शेख अरशद निवासी अलीपुर शामिल हैं. पुलिस ने 14,620 नगद और ताश के पत्ते जब्त कर जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है. इस कार्रवाई में शिवलाल वर्मा, कृष्ण कुमार जादौन, दुर्गा निगम, नितिन वर्मा, गोपाल प्रजापति, रवि मेवाड़ा एवं राजेश की भूमिका रही.

 

 

Next Post

खेत में फसल की जगह लहलहा रहे थे गांजे के पौधे

Sat Nov 7 , 2026
भैरुंदा। गोपालपुर पुलिस ने मादक पथार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खेत से गांजे के छह बड़े पौधे बरामद किए हैं. कुल 7 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई गई है. जानकारी के अनुसार गोपालपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि […]

You May Like