
झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे झाड़ी में फंसे स्कूटी सवार को निकालने के लिए लोग जुटे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने महिलाओं और बच्चों समेत 9 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। मृतकों में 4 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।
