
सिंगरौली । जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित विधायक कार्यालय बिलौजी में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए।
इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान दिखाई दी। विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखना ही सेवा का सच्चा आनंद है। इन बच्चों का उत्साह और आगे बढ़ने की ललक इस छोटे से प्रयास को सार्थक बनाती है। उन्होंने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को प्रोत्साहन और सहयोग देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे बच्चों की प्रतिभा को उचित अवसर और सहयोग मिलना चाहिए। विधायक ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके जीवन में सफलता और खुशहाली की शुभकामनाएं दीं।
