7 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

मुरैना में ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने पटवारी प्रदीप शर्मा को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पटवारी ने किसान से दो बीघा जमीन का सीमांकन करने के बदले 40 हजार रुपए मांगे थे। किसान पहले ही 5 हजार रुपए दे चुका था।

परेशान किसान ने लोकायुक्त से शिकायत की थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद टीम ने तहसील कार्यालय के आरआई चेंबर में कार्रवाई कर पटवारी को पकड़ लिया।

Next Post

हनुमान अंश' की सफलता से विशाल चतुर्वेदी सफल डेब्यू निर्देशकों की सूची में शामिल

Tue Nov 3 , 2026
मुंबई, 03 नवंबर (वार्ता) लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी अपनी पहली फिल्म ‘हनुमान अंश’ की शानदार बॉक्स ऑफिस सफलता के साथ भारतीय सिनेमा के सफल डेब्यू निर्देशकों में शामिल हो गए हैं। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 346 करोड़ रुपये से अधिक का नेट कलेक्शन किया है, जबकि दुनियाभर में इसकी […]

You May Like