दतिया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सेवढ़ा चुंगी के पास विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने नकुल पाल के घर पहुंचकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद घर के बाहर खड़ी चार पहिया गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी गई।
मामले में पुलिस ने शिवम दांगी पुत्र बलवंत दांगी सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
