छह माह में साय सरकार पूरीतरह विफल : बघेल

रायपुर 27 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया कि छह महीने में विष्णु देव साय नीत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार विफल साबित हुई है और सुशासन की बात तो छोड़िए सरकार है भी या नहीं यह भी पता नहीं चल रहा है। पता चल भी रहा है तो ‘रिमोट’ से चल रहा है।

श्री बघेल ने प्रदेश कांग्रेस की ओर से आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि विष्णु देव साय सरकार के लिए बलौदा बाजार की घटना ‘काला धब्बा’ है। उन्होंने कहा कि सात महीने में ही रेत माफिया, भू-माफिया, गांजा तस्कर, मानव तस्कर सबका बोलबाला पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है। स्थिति यह है राजधानी रायपुर में चार बार गोली चली, भिलाई में गोली चली , रायगढ़ के लोग दूसरे प्रदेश में गोली चला रहे हैं, इस प्रकार से प्रोटेक्शन मनी पर गोली चल रही हैं और व्यापारियों के घरों में घुसकर धमकाया जा रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मलेरिया उल्टी-दस्त से मौत लगातार हो रहा है दवाइयां प्रदेश में नहीं है दवाई का अभाव है यहां स्थिति यह है टीबी की दवा तक नहीं मिल रही है। फर्जी नक्सली बताकर आदिवासियों को गिरफ्तार करने का मामला है, मुठभेड़ करने का मामला है, आदिवासियों को चना राशन नही पहुंचा पा रहे हैं तथा महतारी वंदन महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है ये विष्णुदेव साय का सुशासन है।

श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से विफल है। सदन से सड़क तक हमने जनता के मुद्दे को उठाया है। उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कही गयी।

Next Post

शुक्ल ने थल सेना अध्यक्ष से की सौजन्य भेंट

Sat Jul 27 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 27 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने नई दिल्ली में भारतीय थल सेना के नवागत अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी से सौजन्य भेंट की। श्री शुक्ल ने जनरल द्विवेदी इस महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी के सफल निर्वहन […]

You May Like