खंडवा पुलिस की दोहरी स्ट्राइक:10अवैध पिस्टल-कट्टों के साथ सिकलीगर दबोचा, 3 गांजा तस्कर भी चढ़े हत्थे

खंडवा। अवैध हथियार और नशे के कारोबार पर नकेल कसते हुए खंडवा पुलिस ने 24 घंटे में दो बड़ी कार्रवाईयों को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में कोतवाली और मोघट रोड पुलिस ने आर्म्स तस्कर सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

केस-1 -10 अवैध फायर आर्म्स के साथ सिकलीगर गिरफ्तार

आईजी इंदौर जोन अनुराग और डीआईजी निमाड़ रेंज सिमाला प्रसाद के निर्देश पर अवैध हथियारों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने मनोज पिता भगत सिकलीगर, उम्र 40 वर्ष, निवासी कालापाट, देवास को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 अवैध फायर आर्म्स (पिस्टल और कट्टे) और हथियार बनाने के उपकरण जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 9 जुलाई 2026 को बबरीवन स्थित कालीशाह मस्तान दरगाह के पास आफताब उर्फ घुटला को पिस्टल के साथ पकड़ा गया था। विवेचना में खुलासा हुआ कि पिस्टल मनोज सिकलीगर ने अमन उर्फ लाला, आबिद और सलमान के माध्यम से सप्लाई की थी।

फरार चल रहे मनोज को 29 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर पहले से ही रतलाम और देवास में आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। आरोपी से अन्य सप्लाई को लेकर पूछताछ जारी है।

केस-2-गांजा तस्करी में 3 गिरफ्तार, 1.19 किलो गांजा जब्त

दूसरी बड़ी कार्रवाई में एएसपी आदित्य सिंघारिया, सीएसपी अभिनव बारंगे और डीएसपी मुख्यालय दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में दो थानों की पुलिस ने गांजा तस्करों पर शिकंजा कसा। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चीराखदान मल्टी के पीछे घेराबंदी कर रमेश पिता कमल गोहर (41) निवासी सुंदरनगर और मोहनसिंह पिता रमसिंग रावत (30) निवासी सांगवी, खरगोन को पकड़ा। इनके पास से 1 किलो 80 ग्राम गांजा और बजाज प्लेटिना बाइक (रूक्क़0रूङ्क8820) जब्त हुई। वहीं मोघट रोड पुलिस ने बडग़ांव भीला रोड रेलवे ब्रिज के पास से आमीन पिता रज्जाक खान (19) निवासी रामेश्वर टेकड़ा को 110 ग्राम गांजे के साथ दबोचा।

कुल जब्ती – 1 किलो 190 ग्राम गांजा और एक बाइक। तीनों आरोपियों पर हृष्ठक्कस् एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इनकी रही सराहनीय भूमिका – टीआई प्रवीण आर्य, टीआई विकास खींची, सउनि प्रकाश ठाकरे, सउनि दुर्गाप्रसाद पाल, चौकी प्रभारी सुभाष नावडे सहित कोतवाली और मोघट रोड थाने की पूरी टीम।

Next Post

रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ी से 350 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने

Sat Oct 31 , 2026
केप टाउन, 31 अक्टूबर (वार्ता) दक्षिण अफ़्रीका के प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ कागिसो रबाडा ने शनिवार को टेस्ट बॉलिंग के रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। वे टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम गेंदों में 350 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने न्यूलैंड्स […]

You May Like