कांग्रेस पार्षद राहुल मालवी पर छेड़छाड़ का आरोप, कोतवाली में एफआइआर दर्ज

छिंदवाड़ा। कांग्रेस के युवा नेता एवं पार्षद राहुल मालवी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके वार्ड में काम करने वाली एक महिला ने उन पर बंद कमरे में छेड़छाड़ करने, अश्लील बातें करने और जातिसूचक गालियां देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि बीते दिनों राहुल मालवी ने फोन कर उसे अपने कार्यालय बुलाया था। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने महिला से आपत्तिजनक बातें कीं और कहा कि वह उससे बहुत प्यार करते हैं। महिला के अनुसार, पार्षद ने उसे अपने साथ संबंध बनाने के लिए भी कहा। महिला ने विरोध करते हुए अपने साथी कर्मचारियों और पति को बुलाकर पूरी घटना बताई।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

मामले को लेकर कांग्रेस नेता एवं पार्षद राहुल मालवी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि महिला की शिकायत के पीछे वसूली का मामला है और वह महिला को मानहानि का नोटिस देंगे।

कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 296(ए), 74, 75(2) तथा एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर मंथन

Sat Oct 31 , 2026
रीवा, भारतीय जनता पार्टी के संभागीय प्रभारी विजय दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है. आज देश वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रहा है और प्रत्येक वर्ग के कल्याण एवं […]

You May Like