कचरे के ढेर देख आयुक्त ने जताई नाराजगी


सतना: आयुक्त डॉ नागार्जुन बी गौड़ा ने शुक्रवार दोपहर में वार्ड क्रमांक 02 के उमरी, बड़े हनुमान मंदिर एवं मंदाकिनी विहार तथा वार्ड क्रमांक 04 के पौराणिक टोला क्षेत्र का स्वयं भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान कई अलग-अलग स्थानों पर गंदगी और कचरे के ढेर मिलने पर आयुक्त ने मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। सख्त निर्देश मिलते ही निगम का सफाई अमला फौरन हरकत में आया और संबंधित क्षेत्रों में पहुंचकर और कचरे के ढेर हटाने का काम शुरू किया। दोपहर में निरीक्षण के दौरान जिन स्थानों पर गंदगी मिली थी, शाम तक उन सभी स्थानों से कचरा हटाकर सफाई पूरी कर ली गई।
आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर बार-बार कचरा जमा होता है, वहां नियमित सफाई और समय पर कचरा उठाव पर विशेष ध्यान दिया जाए।

अब न मिले लापरवाही

आयुक्त डॉ गौड़ा ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। शहर के अन्य वार्डों में भी आयुक्त द्वारा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा।

Next Post

बंधक मशीनरी बेचने और ऋण की राशि दूसरी जगह लगाने का आरोप, दंपति को अग्रिम जमानत नहीं

Sat Oct 31 , 2026
इंदौर:बैंक ऑफ बड़ौदा से लिए 11.05 करोड़ रुपए के ऋण में 3.53 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी दंपति को अग्रिम जमानत नहीं मिली. विशेष न्यायाधीश (ईओडब्ल्यू) अकबर शेख की अदालत ने संजय गुप्ता और उसकी पत्नी शालिनी गुप्ता की याचिका खारिज कर दी.दोनों गुड़गांव निवासी हैं और […]

You May Like