सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस का भव्य आयोजन

खंडवा: भारत के लौह पुरुष एवं देश की एकता और अखंडता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को CISF Unit OKPS Khandwa में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर प्रातःकाल इकाई परिसर में एकता दौड़ (Run for Unity) का आयोजन किया गया। इस दौड़ में इकाई के अधिकारियों एवं बल सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एकता दौड़ के माध्यम से देश की एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे एवं राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बल सदस्यों में राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।

एकता दौड़ के आयोजन के उपरांत इकाई परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों एवं बल सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई। इस दौरान सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने तथा देशवासियों के बीच आपसी सद्भाव, भाईचारे एवं एकजुटता की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान एवं देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर एक सशक्त एवं अखंड भारत के निर्माण में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका को भी स्मरण किया गया। उनके दृढ़ संकल्प, दूरदर्शिता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेते हुए सभी बल सदस्यों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दोहराया।

उक्त संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन इकाई प्रभारी सहायक कमांडेंट श्री राधेश्याम राठौर के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन में इकाई के अधिकारियों एवं बल सदस्यों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

Next Post

खरगे-राहुल ने किया पंजाब कांग्रेस नेताओं के साथ चुनाव की रणनीति पर मंथन

Sat Oct 31 , 2026
नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। […]

You May Like