रन फॉर यूनिटी: एकता के संदेश के साथ दौड़े पुलिस और प्रशासन के अधिकारी

विनय असाटी
दमोह: मध्य प्रदेश पुलिस सबकी सेवा में तत्पर रहती है। शनिवार को देश की एकता और अखंडता के लिए “रन फॉर यूनिटी” दौड़ का आयोजन किया गया।दमोह पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया ने पुलिस प्रशासन के साथ हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। यह दौड़ एसपी बंगला, जटाशंकर, बेलाताल होते हुए कोतवाली चौराहा से वापस पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, एडीएम राजेश मोहन त्रिपाठी, एसडीएम संजय दुबे, एसडीएम पथरिया एनके चौरसिया, डिप्टी कलेक्टर बृजेश सिंह, जिला जनसंपर्क अधिकारी वाए.ए. कुरैशी, तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, भाजपा महामंत्री महेश पटेल, सीएसपी एचआर पांडे, सीएमएचओ डॉ राकेश राय,कोतवाली टीआई मनीष कुमार, रक्षित निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, निरीक्षक आकांक्षा जोशी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से वीरेंद्र खरे, चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल, विक्रम दांगी, सब इंस्पेक्टर ब्रजलाल पटेल, राजस्व निरीक्षक अभिषेक जैन, पटवारी तिलक सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
रन फॉर यूनिटी में विजेताओं का सम्मान, एकता की शपथ ली
इसके बाद दौड़ में अव्वल आने वाले सभी प्रतिभागियों का सम्मान किया गया।सृजन अभियान में विशेष रूप से सहयोग करने वाले नोडल अधिकारी एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया, टीआई कोतवाली मनीष कुमार, निरीक्षक आकांक्षा जोशी, यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, डीसीबी सतीश राठौर, एसडीओपी प्रिया सिंधी के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी भी सम्मानित हुए।दौड़ से पूर्व सभी को जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे ने एकता की शपथ दिलाई। सभी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने आभार व्यक्त किया और राष्ट्रगान किया गया। रक्षित निरीक्षक टीम द्वारा फल केले और पेयजल की व्यवस्था की गई। साथ ही सीएमएचओ डॉ राकेश राय के नेतृत्व में एंबुलेंस और एक स्वास्थ्य विभाग की टुकड़ी भी दौड़ में शामिल थी जिसका सम्मान किया गया।

Next Post

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी, आज खरगे के आवास पर एकजुट होगा 'इंडिया' गठबंधन

Sat Oct 31 , 2026
नई दिल्ली,  विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक महाभियोग प्रस्ताव लाने की रणनीतिक तैयारी पूरी कर ली है। चक्रवात अर्नब के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश की वजह से शुक्रवार को स्थगित हुआ यह कार्यक्रम अब […]

You May Like