वॉर्ड-25 में 50 मीटर की सड़क पर पहरा: 7 दिन तक न वाहन निकलेंगे न मवेशी; लापरवाही रोकने नपाध्यक्ष खुद उतरे

इटारसी। शहर के वॉर्ड क्रमांक 25 में बन रही नई सड़क की उम्र लंबी हो, इसके लिए अब सख्ती बरती जा रही है। अक्सर देखा जाता है कि सड़क बनते ही लोग आवाजाही शुरू कर देते हैं जिससे निर्माण कमजोर हो जाता है। इसी को देखते हुए नपाध्यक्ष पंकज चौरे ने साफ कर दिया है कि अगले 7 दिनों तक इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। रविवार को निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठेकेदार को दो टूक कहा काम में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा।

*तराई में कोताही पर नाराजगी, बैरिकेडिंग के निर्देश**

वॉर्ड पार्षद शुभम गौर के साथ मौके पर पहुंचे नपाध्यक्ष ने निर्माण की बारीकियों को देखा। उन्होंने पाया कि धूप के कारण कंक्रीट जल्दी सूख सकती है, जिससे दरारें आने का खतरा रहता है।

अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि पूरी सड़क पर जूट के बोरे बिछाए जाएं और नियमित रूप से पानी का छिड़काव (क्योरिंग) किया जाए।

बनेगा नो-गो जोन:सड़क के दोनों सिरों पर तत्काल बैरिकेडिंग करने को कहा गया है ताकि न तो दुपहिया वाहन निकल सकें और न ही आवारा मवेशी सड़क को नुकसान पहुंचाएं।

आम जनता से अपील:

हमने ठेकेदार को गुणवत्ता के निर्देश दिए हैं, लेकिन सड़क को मजबूती तभी मिलेगी जब स्थानीय नागरिक सहयोग करेंगे। 7 दिनों तक इस मार्ग का उपयोग न करें ताकि सीमेंट पूरी तरह सेट हो सके।

पंकज चोरे, अध्यक्ष, नगरपालिका इटारसी

Next Post

सात समंदर पार से खंडवा पहुंचे पूर्व छात्र: सेंट जोसेफ कॉन्वेंट में दो दिवसीय मिलन समारोह आयोजित 

Sun May 3 , 2026
खंडवा। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल के वर्ष 2000 बैच के पूर्व छात्र-छात्राओं का 25 साल बाद बैक टू बेंचेस मिलन समारोह 2 और 3 मई को उत्साही माहौल में आयोजित हुआ। दो दिवसीय कार्यक्रम में देश-विदेश से करीब 70 पूर्व विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत 2 मई को होटल […]

You May Like