आष्टा। नपा में तीन कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान मो. इसरार, शिवलाल यादव और धरमसिंह वर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित कर विदाई दी गई. नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि किसी भी संस्थान की असली रीढ़ उसके कर्मचारी होते हैं. कर्मचारियों की मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से ही संस्थान की पहचान बनती है. कार्यक्रम में सीएमओ विनोद कुमार प्रजापति पार्षद कमलेश जैन, डॉ. सलीम खान, रवि शर्मा, अतीक कुरैशी, डॉ. चंदा वोहरा, तोषनारायण भूतिया, शिवलाल प्रजापति, अनिल धुर्वे, यश कौशल, अनिरुद्ध नागर, मनीष श्रीवास्तव, गबू सोनी, अरुण श्रीवास्तव, कमरुद्दीन खां, जगदीश वर्मा, अजय द्विवेदी, दीपाली सोलंकी, नारायणसिंह मालवीय, विनोद सांगते, बाबूलाल जाटव, सुभाष सिसौदिया, रमेश यादव, मनोहर विश्वकर्मा, लखन वर्मा, कैलाश घेंघट, कैलाश बागवान सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन मौजूद थे.
