
ओंकारेश्वर। ज्योतिर्लिंग नगरी में शुरू की गई ‘ओंकार पर्वत हेरिटेज वॉक गाइडेड सेवा’ को पहले माह में उत्साहजनक प्रतिसाद मिला है। श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन की पहल में 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने अधिकृत गाइडों के साथ परिक्रमा की।
इस सेवा में परिक्रमा मार्ग के प्राचीन मंदिरों, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी दी जा रही है, जिससे यात्रा आस्था के साथ विरासत से जुड़ाव का अनुभव बन रही है।
ट्रस्ट ने गाइडों को यूनिफॉर्म, सुरक्षा किट और संचार उपकरण उपलब्ध कराए हैं। श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल और अल्पाहार की व्यवस्था भी है। CEO पंकज वर्मा और प्रबंध न्यासी राजा राव पुष्पेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में यह पहल चल रही है।
बुधवार को दिल्ली से आईं ऋषिका जी की परिक्रमा गाइड मुकेश पंवार ने कराई।
