शहर में मनमर्जी की पार्किंग बनती जा रही श्रद्धालुओं के लिये परेशानी

जाम जहां चाहा मन…वहीं खड़े कर दिए वाहन, शहर में रोजाना दिन में कई बार लगता है जाम

 

नवभारत न्यूज

उज्जैन। शहर के लोगों को जाम ने परेशान कर रखा है। प्रशासन मूकदर्शक बना है। प्रशासन की उदासीनता का परिणाम है कि इस रिक्शा, ऑटो चालक, मैजिक को जहां जगह दिखी, वहीं वाहन खड़ा कर देता है। सवारियां लेने आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर देते हैं। इस कारण कई बार दुर्घटनाएं हो जाती है। यातायात पुलिसकर्मी भी इनके चालान नहीं बनाते हैं।

शहर के मुख्य मार्ग व महाकाल मंदिर क्षेत्र के आप पास क्षेत्रों में कई जगह अक्सर जाम मिलता है। इस मार्ग पर सबसे विकट स्थिति महाकाल चौराहे की है। इस मार्ग पर एक दिन में हजारों छोटे बड़े वाहन वाहन निकलते हैं। मुख्य बाजार होने के कारण कई वाहन इस मार्ग पर खड़े हो जाते हैं। इससे कई बार जाम लगता है चौराहे पर सुबह से शाम तक यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहते वे भी ई-रिक्शा ऑटो मैजिक चालकों पर सख्ती नहीं बरतते हैं।

दुकानों के आगे सामान मुख्य बाजार के अलावा हरसिद्धि, बड़ा गणेश व अन्य बाजार में व्यापारी दुकान के आगे करीब दस फीट बाहर सामान रखते हैं। ऐसे में दोनों ओर दुकानदारों ने 15 से 20 फीट तक की रोड पर अतिक्रमण कर रखा है। इस बीच चौपहिया वाहन आकर खड़ा हो जाता है। इससे कोई दूसरा वाहन नहीं निकल पाता है। कई दुकानदार बेंच डालकर सडक़ जाम कर देते हैं। यही स्थिति शहर के मुख्य मार्ग की है, जहां विभिन्न बाजारों में जाम लगता है। सबसे ज्यादा परेशानी सतीगेट से गोपाल मंदिर जाने वाले मार्ग पर होती है। यहां पर यातायात व्यवस्था काफी बिगड़ी हुई रहती है। वाहनों का जाम और उनकी बेतरतीब पार्किंग सबसे ज्यादा यहीं पर रहती है।

Next Post

मंडल की चार ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त जनरल कोच 

Fri Jul 26 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडल की चार ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। इसकी जानकारी देते […]

You May Like