मंडल की चार ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त जनरल कोच 

रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडल की चार ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए रतलाम मंडल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि इन चार ट्रेनों में अस्थाई रूप से सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इससे सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। विभाग के अनुसार 01 अगस्त 2024 से 14 नवंबर 2024 तक इंदौर जंक्शन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12962 इंदौर – मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में सामान्य श्रेणी का लगाया जाएगा। कोच 04 अगस्त 2024 से 17 नवंबर 2024 तक मुंबई सेंट्रल से चलने वाली गाड़ी संख्या 12961 मुंबई सेंट्रल – इंदौर एक्सप्रेस में सामान्य श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। 01 अगस्त 2024 से 14 नवंबर 2024 तक डॉ. अम्बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12919 डॉ. अम्बेडकर नगर – श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस में सामान्य श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। 03 अगस्त 2024 से 16 नवंबर 2024 तक डॉ. अम्बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12920 श्री माता वैष्णो देवी कटरा -डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस में सामान्य श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

Next Post

अबोध बच्चा परिजनों के साथ मृतक की अस्थियां लेकर आईजी दफ्तर पहुंचा

Fri Jul 26 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email बोले-दोषी पुलिस वालों पर दर्ज करें हत्या का केस मां बोली जब तक दोषी नही पकड़ेंगे तब तक अस्थियां विसर्जित नही करूंगी ग्वालियर । पुलिस कस्टडी में हुई देवेंद्र उर्फ देवा पारदी की मौत के मामले में […]

You May Like