इंदौर: कनाड़िया थाना क्षेत्र में चार पहिया वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की. इस दौरान वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाई गई और वाहनों के चालान बनाए गए.
डीसीपी अमन सिंह राठौड़ और एडीसीपी अमरेन्द्र सिंह के निर्देशन में एसीपी खजराना आशीष पटेल और कनाड़िया थाना प्रभारी तिलक करोले के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. कनाड़िया थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि क्षेत्र में ब्लैक फिल्म लगे चार पहिया वाहनों की जांच कर फिल्म हटवाई गई और वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई.
Next Post
मतदाताओं के अधिकारों की निर्णायक लड़ाई: रणविजय
Tue Oct 27 , 2026
सतना:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जन मार्च व महारैली की तैयारियों को लेकर सतना स्थित जयस्तंभ चौक कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एआईसीसी सचिव […]

You May Like
-
1 year ago
DRM ने RKMP से बीना रेलखंड का किया निरीक्षण