मतदाताओं के अधिकारों की निर्णायक लड़ाई: रणविजय

सतना:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जन मार्च व महारैली की तैयारियों को लेकर सतना स्थित जयस्तंभ चौक कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एआईसीसी सचिव व मप्र सह-प्रभारी रणविजय सिंह लोचव, विधायक व जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) सिद्धार्थ कुशवाहा और जिलाध्यक्ष (शहर) आरिफ इकबाल सिद्दीकी उपस्थित रहे. शहर प्रवक्ता अमित गोयल ने बताया कि बैठक में प्रदेश सह-प्रभारी रणविजय सिंह लोचव ने कहा कि मतदाता सूचियों में अनियमितताओं और लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमलों के खिलाफ यह निर्णायक लड़ाई है.

न्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया. जिला प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी और शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी ने बताया कि सतना से कार्यकर्ताओं का एक बड़ा जत्था दिल्ली रवाना होगा. इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक कल्पना वर्मा, डॉ. रश्मि सिंह, उर्मिला त्रिपाठी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्री रावेंद्र सिंह जी, प्रदेश सचिव श्री राजभान सिंह जी, अजीत सिंह जी, उपेन्द्र मिश्रा, आरती सिंह जी, रितेश त्रिपाठी, अतुल गौतम, हेमलता सिंह जी, नागेश्वर मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Next Post

करवा चौथ व्रत को लेकर बाजारों में छाई रौनक

Tue Oct 27 , 2026
सतना: करवाचौथ व्रत के पर्व पर बाजार में चहल-पहल और रौनक देखने को मिल रही है. अखंड सौभाग्य और दांपत्य जीवन में प्रेम का प्रतीक यह व्रत सुहागिनों के लिए बेहद खास होता है, जिसे लेकर व्रती महिलाओं ने अभी से व्रत और पूजा सामग्री की खरीदारी शुरू कर दी […]

You May Like