नौगढ़ के किराना दुकान में लगी भीषण आग

सिंगरौली । कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के समीपी नौगढ़ स्थित एक किराना दुकान में रविवार एवं सोमवार की मध्य रात करीब 2 बजे भीषण आग लगने से करीब 50 लाख रूपये से अधिक कीमत की सामग्री 3 बाईक, दो फ्रीज एवं किराना जनरल स्टोर की सामग्री जलकर खाक हो गई, वहीं कार भी आग के चपेट में आ गई, लेकिन कार को आंशिक नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।

जानकारी के अनुसार नौगढ़ निवासी गंगा प्रसाद पांडेय के पुत्र जितेंद्र पांडेय की किराना जनरल स्टोर की दुकान संचालित है। रविवार एवं सोमवार की मध्य रात करीब 2 बजे अचानक दुकान के बाहर आग की लपटे दिखाई देने लगी, आसपास के लोगों ने दुकान के संचालक को अवगत कराया, बताया जाता है कि जब तक आग पर काबू पाते, तब तक में पूरी किराना एवं जनरल स्टोर की सामग्री एवं तीन मोटरसाइकिल, दो फ्रीज समेत अन्य सामग्रियां जल कर राख हो गई। हालांकि मौके पर ननि का दमकल भी पहुंचा, लेकिन तब तक में आग बेकाबू हो चुकी थी और सामग्रियां धू-धूकर जल रही है। हालांकि दमकल ने अपना काम किया, परंतु सामग्रियां पूरी तरह से राख में तब्दील हो गई। इस नजारे को देख उक्त प्रतिष्ठान के महिलाएं, बच्चे फूट-फूट कर रोने लगे। आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लोगों ने भी भरपूर प्रयास किया, उनका प्रयास भी सफल नही दिखा और बाईक समेत पूरी सामग्रियां जलकर खाक हो गई। वहीं बगल में खड़ी एक कार भी आग के चपेट में आई है। बताया जाता है कि कार को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंची थी और आग पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास भी किये गये।

लाखो का नुकसान, परिवार बेहाल

बताया जाता है कि बैढ़न के बरगवां मार्ग ननि के वार्ड क्रमांक 45 नौगढ़ में स्थित किराना दुकान में आगजनी की घटना से पीड़ित परिवार बेहाल है। आगजनी की इस घटना में लाखों रूपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग कैसे लगी, स्पष्ट नही हो पा रहा है। चर्चाएं यही हैं कि शॉर्ट-सर्किट से इस हादसे से जोड़ा जा रहा है और यह भी बताया जा रहा है कि आधी रात की बात थी, अधिकांश लोग शत-प्रतिशत सो भी गये हुये हैं। प्रतिष्ठान के जिम्मेदार दुकान के बगल में ही सो रहे थे, बाहर से शोर-शराबा एवं आग की लपटो की रोशनी को देख बाहर निकले तो कुछ और भयावह नजारा था।

Next Post

तीसरे अनौपचारिक टेस्ट में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेल सकते है बुमराह और पंत

Mon Oct 26 , 2026
मुम्बई, 26 अक्टूबर (वार्ता) तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिंकन में 7 से 10 नवंबर तक निर्धारित इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच अनौपचारिक टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में खेलने की उम्मीद है। ऐसी संभावना है कि इसी मैच में बुमराह के साथ […]

You May Like