20 साल बाद धार में मिली लापता महिला, परिजनों से मिलवाया

इंदौर. किशनगंज थाना क्षेत्र से करीब 20 साल पहले लापता हुई महिला को पुलिस ने धार जिले के मतलबपुरा से खोज निकाला. इतने लंबे समय बाद महिला के मिलने पर पुलिस ने उसे परिजनों से मिलवाया.

महिला वर्ष 2006 में लापता हुई थी. उसकी तलाश के लिए किशनगंज पुलिस ने तकनीकी जानकारी जुटाने के साथ स्थानीय स्तर पर भी पड़ताल की. लगातार प्रयासों के बाद महिला का पता धार जिले के मतलबपुरा में चला. इसके बाद पुलिस टीम उसे लेकर परिजनों के पास पहुंची और परिवार से मिलवाया. यह कार्रवाई इंदौर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई.

Next Post

फिरोज खान मामले में अब हो सकती है ईडी की एंट्री

Sun Oct 25 , 2026
इंदौर. करोड़ों रुपए की अनुपातहीन संपत्ति के मामले में घिरे प्रधान आरक्षक फिरोज खान के मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एंट्री हो सकती है. सूत्रों के अनुसार, ईडी ने लोकायुक्त पुलिस से फिरोज की संपत्तियों से जुड़ी जानकारी मांगी है. दस्तावेजों की पड़ताल के बाद ईडी मनी लॉन्ड्रिंग […]

You May Like