ओंकारेश्वर के दो पुलों की मरम्मत जारी, तीन नए पुलों का निर्माण प्रगति पर

ओंकारेश्वर। ओंकारेश्वर के दोनों पुलों के मरम्मतीकरण और तीन नए पुलों के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है।

1979 में बना पुराना पुल 46 साल पुराना है। उसकी मजबूती का परीक्षण और मरम्मत जारी है। सिंहस्थ 2028 को देखते हुए क्षमता अनुसार आवागमन तय होगा। पुल पर रेलिंग के ऊपर जाली लगाई जा रही है ताकि कचरा नर्मदा में न जाए और हादसा न हो।

2004 में बना झूला पुल 22 साल पुराना है। दो बार सपोर्टिंग तार टूटने के बाद अब पूरे पुल की मजबूती और टाइल्स बदली जा रही हैं। इसके पूर्व में एक नया झूला पुल बन रहा है। पश्चिम में नवीन घाट से बर्फानी धाम तक RCC ब्रिज लगभग पूरा है, जिससे परिक्रमा और भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी।

कलेक्टर ऋषभ गुप्ता हर हफ्ते समीक्षा कर रहे हैं और दिसंबर 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Next Post

अल्ट्राटेक स्टोर में चोरी करने वाला निकला कम्पनी का कर्मचारी, माल बरामद

Sun Oct 25 , 2026
रीवा, चोरहटा थाना अन्तर्गत अल्ट्राटेक कम्पनी के स्टोर रूम से पुराने लोहे के कबाड़ का सामान चोरी हो गया. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो कम्पनी का ही कर्मचारी चोरी का सरगना निकला. चोरी का माल बरामद कर लिया गया है. 22 अक्टूबर की दरमियानी […]

You May Like