अल्ट्राटेक स्टोर में चोरी करने वाला निकला कम्पनी का कर्मचारी, माल बरामद

रीवा, चोरहटा थाना अन्तर्गत अल्ट्राटेक कम्पनी के स्टोर रूम से पुराने लोहे के कबाड़ का सामान चोरी हो गया. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो कम्पनी का ही कर्मचारी चोरी का सरगना निकला. चोरी का माल बरामद कर लिया गया है.

22 अक्टूबर की दरमियानी रात मे अल्ट्राटेक प्लाण्ट के मंगलम बिल्डिंग के पीछे बने स्टोर रूम मे रखे पुराना लोहे के कबाड़ का सामान कीमती करीबन 90,000 रुपए का चोरी हो गया था. रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम बैजनाथ में अंकित केवट अपने घर के पास अल्ट्राटेक से चोरी गया पुराना लोहे का सामान रखा है. सूचना पर ग्राम बैजनाथ पहुंचकर अंकित केवट के घर के पास ग्राम बैजनाथ से अल्ट्राटेक कम्पनी मे चोरी गया सामान कीमत करीबन 90,000 रुपए का बरामद किया गया. पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों की पता तलास की गयी. 24 अक्टूबर को संदेही द्वारिका केवट उर्फ इंदर पिता जमुना केवट उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम बैजनाथ थाना चोरहटा को गिरफ्तार कर पूंछतांछ की गई. जिसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी का अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया. पूंछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया.

Next Post

20 साल बाद धार में मिली लापता महिला, परिजनों से मिलवाया

Sun Oct 25 , 2026
इंदौर. किशनगंज थाना क्षेत्र से करीब 20 साल पहले लापता हुई महिला को पुलिस ने धार जिले के मतलबपुरा से खोज निकाला. इतने लंबे समय बाद महिला के मिलने पर पुलिस ने उसे परिजनों से मिलवाया. महिला वर्ष 2006 में लापता हुई थी. उसकी तलाश के लिए किशनगंज पुलिस ने […]

You May Like