जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन आयोजित

सतना: पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और नवाचार के माध्यम से भविष्य की चुनौतियों का वैज्ञानिक समाधान खोजने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन का जिला स्तरीय आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वेंकट क्रमांक 1, सतना में हुआ।सम्मेलन में जिले के 25 विद्यालयों के 50 बाल वैज्ञानिकों ने अपनी शोध परियोजनाएँ प्रस्तुत कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और समस्या-समाधान की क्षमता का परिचय दिया।

आयोजन की प्रमुख थीम ‘सततता के लिए विज्ञान एवं नवाचार’ के अंतर्गत विद्यार्थियों ने स्थानीय समस्याओं को वैज्ञानिक दृष्टि से समझने और उनके व्यावहारिक समाधान तलाशने पर बल दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सहायक संचालक एवं विकासखंड शिक्षाधिकारी, सोहावल आयुषी अग्रवाल रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में आलोक सिंह, जिला योजना अधिकारी, जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय सतना तथा जय नारायण पांडेय जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी, सतना उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य कमलेश सिंह बघेल ने की। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन के जिला समन्वयक डॉ. रामानुज पाठक ने किया।

वहीं निर्णायक मंडल में डॉ. पंकज गौतम, सहायक प्राध्यापक रसायन विज्ञान; डॉ. रश्मि शुक्ला, वरिष्ठ व्याख्याता रसायन विज्ञान; अतुल गर्ग, वरिष्ठ व्याख्याता जीवविज्ञान; राजनारायण द्विवेदी, उच्च माध्यमिक शिक्षक; प्रमोद तिवारी, सहायक जिला विज्ञान अधिकारी तथा विष्णु प्रकाश विश्वकर्मा, जिला अकादमिक समन्वयक शामिल रहे।

राज्य स्तरीय आयोजन के लिए चयन

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से अशासकीय क्रिस्तकुला हायर सेकेंडरी स्कूल, सतना की परियोजना का चयन राज्य स्तरीय आयोजन के लिए किया गया। सीनियर वर्ग में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वेंकट क्रमांक 1, सतना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बगहा की परियोजना द्वितीय तथा शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रैगांव की परियोजना तृतीय स्थान पर रही।
जबकि सीनियर वर्ग में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सतना; गार्जियन गाइड अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सतना तथा अशासकीय क्रिस्तकुला सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सतना की परियोजनाओं को संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्रदान किया गया। चयनित बाल वैज्ञानिक अब राज्य स्तरीय मंच पर अपनी शोधपरक अवधारणाओं और नवाचारी प्रयासों का प्रतिनिधित्व करेंगे

Next Post

26 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे जीवन, 60 फिल्मों में निभाया एक जैसा रोल, फिर ऐसे बने बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा

Sat Oct 24 , 2026
Jeevan Actor Birthday Special: मुंबई,  बचपन में माता-पिता का साथ छूटने के बाद सिर्फ 26 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे जीवन ने कई फिल्मों में विलेन और नारद मुनि का रोल निभाकर फिल्म इंडस्ट्री में अमिट छाप छोड़ी। बचपन में खोया मां-बाप का साथ, जीवन ने कम उम्र में ही किया […]

You May Like