मऊगंज के पडर गांव में महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मऊगंज। पडर गांव में पारिवारिक विवाद में महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बुधवार शाम अनामिका पटेल और राजेंद्र पटेल के बीच विवाद बढ़ गया। अनामिका के पति राजेश घर पर नहीं थे। आरोप है कि राजेंद्र ने लाठी से हमला किया और परिवार की महिलाओं ने गला दबाकर हत्या कर दी।

परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी। घायल को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Next Post

राज्यसभा की खाली सीट पर उपचुनाव का एलान: 12 नवंबर को वोटिंग-काउंटिंग, 26 अक्टूबर को नोटिफिकेशन

Thu Oct 22 , 2026
भोपाल : भारत निर्वाचन आयोग ने डॉ. एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद 14 अक्टूबर को मध्यप्रदेश में खाली हुई राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 12 नवंबर को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना भी कराई जाएगी। उपचुनाव की अधिसूचना 26 अक्टूबर […]

You May Like