उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, सांसद जनार्दन मिश्रा सहित भाजपा नेताओं ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

रीवा, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल एवं रीवा सांसद श्री जनार्दन मिश्रा ने विजयादशमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों, रीवा एवं मऊगंज जिले के नागरिकों तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी के सुख, समृद्धि, शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि विजयादशमी का पर्व भगवान श्रीराम की रावण पर विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें संदेश देता है कि जीवन में कितनी भी बाधाएं और चुनौतियां क्यों न आएं, अंततः विजय सत्य, धर्म और अच्छाई की ही होती है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी हमें अपने भीतर की बुराइयों को दूर करने, नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा समाज में सकारात्मकता और सद्भाव का वातावरण निर्मित करने की प्रेरणा देती है। श्री शुक्ल ने सभी नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से बुराइयों के विरुद्ध निरंतर संघर्ष करते हुए समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

रीवा सांसद श्री जनार्दन मिश्रा ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अच्छाई की बुराई पर विजय का यह पर्व हमारी समृद्ध सनातन संस्कृति, आस्था, परंपरा और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। यह पर्व हमें धर्म, सत्य, न्याय और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस पावन अवसर पर समाज एवं देश की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और राष्ट्र की प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए। साथ ही, समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने तथा राष्ट्रसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाaनी चाहिए।

Next Post

शीतला मंदिर दुर्घटना में घायल संजय शर्मा और कल्पना को एयर एंबूलेंस से भोपाल एवं दिल्ली एम्स भेजा

Tue Oct 20 , 2026
ग्वालियर। शीतला माता मंदिर के पास हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल संजय शर्मा और कल्पना को हालत बिगड़ने पर आज तड़के एयर एंबुलेंस से क्रमशः भोपाल और दिल्ली एंबुलेंस भेजा गया है। संजय शर्मा के दोनों पैर कुचल गये हैं। घटना में उनके बड़े भाई महेश शर्मा […]

You May Like