इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में तीन लोगों ने एक युवक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की. एक आरोपी ने डंडे से हमला किया, जबकि दो अन्य ने हाथ-मुक्कों से पीटा. आरोपियों ने जाते समय युवक को जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने केस दर्ज किया है.
रुस्तम का बगीचा, मालवा मिल में रहने वाले 40 वर्षीय काशी बाथम ने पुलिस को बताया कि नंदिग्राम मैदान में उनके भाई देवा बाथम के साथ कृष्णा पांडे, उसकी पत्नी गीता पांडे और राहुल जूनवाल मारपीट कर रहे थे. कृष्णा डंडे से हमला कर रहा था, जबकि उसकी पत्नी और साला हाथ-मुक्कों से मारपीट कर रहे थे. परिजनों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी वहां से जाने लगे और देवा को जान से खत्म करने की धमकी दी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है.
