शशांक शेखर अध्यक्ष और सौरभ सुंदर सचिव चुने गए

जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता शशांक शेखर जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर शशांक शेखर को 304 से अधिक और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय पांडे को 145 से अधिक मत प्राप्त हुए। वहीं सचिव पद पर सौरभ सुंदर निर्वाचित हुए है। मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश पांडे ने बताया कि चुनाव परिणाम की अभी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
उपाध्यक्ष पद पर नवीन दुबे और सह-सचिव पद पर अनुज अग्रवाल ने जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर दिवेश जैन और पुस्तकालय सचिव पद पर गुलाब कली पटेल विजयी हुए है। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता संजय अग्रवाल, स्थाई समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज शर्मा और पूर्व सचिव निखिल तिवारी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।
कार्यकारिणी सदस्य का परिणाम रोका-
देर रात तक चली मतगणना के बाद कार्यकारिणी सदस्य पद का परिणाम रोक लिया गया। शुक्रवार को कार्यकारिणी सदस्य के लिए फिर से मतगणना की जाएगी। कार्यकारिणी सदस्य के लिए आशीष मिश्रा, गोपेश तिवारी, माधवी चतुर्वेदी, रूचिका गोहिल, सना खान और सिद्धार्थ श्रीवास्तव किस्मत आजमा रहे हैं।
460 अधिवक्ताओं ने डाले वोट-
सहायक चुनाव अधिकारी रियाज मोहम्मद और राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि गुरुवार को सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक मतदान किया गया। जिसमें 500 में से 460 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के उपरांत मतगणना का काम किया गया।

Next Post

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

Fri Oct 16 , 2026
नयी दिल्ली, प्रदर्शन के कारण पूरे देश के व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। प्रदर्शन के कारण ट्रांसपोर्टेशन प्रभावित हो रहा है। इससे आम-जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा है व्यापार व्यापारियों में प्रदर्शन को लेकर नाराजगी त्योहारों के सीजन में वस्तुओं की […]

You May Like

Play sound