इस साल लाखों कामिकाजे ड्रोन तैनात करेगा अमेरिका: हेगसेथ

श्री हेगसेथ ने कहा कि पेंटागन (युद्ध मंत्रालय) कई क्षेत्रों में ड्रोन के सैन्य इस्तेमाल के समन्वय के लिए चार सितारा जनरल के नेतृत्व में एक नए स्वायत्त युद्ध कमान की स्थापना की तैयारी कर रहा है।

उन्होंने प्रस्तावित कमान की स्थापना के लिए पिछले महीने शुरू की गई पहल का जिक्र करते हुए कहा,” प्रोजेक्ट एगिनकोर्ट उस लक्ष्य की परिणति है, जिस पर हम पहले दिन से काम कर रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने ड्रोन क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए एक अरब डॉलर आवंटित किए हैं। इस राशि का इस्तेमाल क्षेत्र में तैनात सैन्यकर्मियों की जरूरतों के लिए किया जाएगा।

प्रस्तावित कमान का उद्देश्य हवाई, जमीनी, समुद्री, पानी के भीतर और अंतरिक्ष अभियानों में स्वायत्त क्षमताओं को एकीकृत करना है, ताकि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में ये प्रणालियां मिलकर काम कर सकें।

कार्यवाहक सेना सचिव एडम टेले ने कहा कि सेना ने विकास संबंधी प्रयासों को केंद्रीकृत करने, खरीद प्रक्रिया में समन्वय स्थापित करने और अन्य सैन्य सेवाओं के साथ बेहतर कार्यप्रणालियां साझा करने के लिए फ्यूचर्स एंड ऑटोनॉमस सिस्टम्स कमान स्थापित की है।

कार्यवाहक नौसेना सचिव हंग काओ ने कहा कि नौसेना स्वायत्त प्रणालियों में निवेश बढ़ा रही है। इनमें होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगों को हटाने के अभियानों में इस्तेमाल होने वाले मानवरहित पानी के भीतर चलने वाले वाहन भी शामिल हैं।

वायु सेना सचिव ट्रॉय मेइंक ने कहा कि स्वायत्त प्रणालियां कम लागत पर युद्धक क्षमताओं का विस्तार करने में मदद कर सकती हैं। उनके अनुमान के अनुसार, कुछ प्रणालियों को तैनात करने की लागत पारंपरिक विकल्पों की तुलना में पांच से 10 गुना तक कम हो सकती है।

 

Next Post

नागपुर से जाली फर्जी पासपोर्ट बनवाकर दुबई में फरारी काटने वाला 4 दिन की डिमांड पर

Thu Oct 15 , 2026
जबलपुर। नागपुर से फर्जी पासपोर्ट बनवाने के बाद दुबई में फरारी काटने वाले शमीम कबाड़ी के खिलाफ अधारताल पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां सात दिन की रिमांड की डिमांड की गई कोर्ट ने उसे […]

You May Like

Play sound