जबलपुर। नागपुर से फर्जी पासपोर्ट बनवाने के बाद दुबई में फरारी काटने वाले शमीम कबाड़ी के खिलाफ अधारताल पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां सात दिन की रिमांड की डिमांड की गई कोर्ट ने उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है जिसमें नए खुलासे हो सकते है।
गौरतलब है कि 25 अप्रैल 2024 को खजरी खिरिया बाईपास रोड स्थित रजा मेटल इंडस्ट्री के कबाडख़ाने में भीषण विस्फोट हुआ था। कारखाना ध्वस्त हो गया था। हादसे में दो कर्मियों के चीथड़े उड़ गए थे। भोलाराम भूमिया, खलील चच्चा की मौत हो गई थी। कर्मियों के शवों के अवशेष मिले थे। मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। इस ब्लास्ट कांड के बाद सेना से लेकर खूफिया एजेंसियां तक सक्रिय हुई थी। शमीम के पुत्र फहीम एवं करीबी सुल्तान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। लेकिन हाजी शमीम फरार हो गया था। अभी हाल ही में उसे कोर्ट से राहत मिली थी। पूर्व की एफआईआर भी निरस्त कर दी गई थी। इस बीच पुलिस ने उसके खिलाफ जाली पासपोर्ट बनाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
2019 में हुआ निरस्त तो 2022 में नागपुर से बनवाया-
अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि मप्र में 2019 में पासपोर्ट बनाने का प्रयास किया था लेकिन उसका आपराधिक रिकॉर्ड होने के चलते पासपोर्ट निरस्त कर दिया गया था। 2022 में उसने नागपुर से पासपोर्ट बनवा लिया। जिसमें उसने आधार कार्ड से लेकर परिजनों के दस्तावेजों में हेरफेर की। पत्नी, मां के नाम भ्ीा बदले। नागपुर पासपोर्ट कार्यालय में उसने जाली दस्तावेज पेेश किए। नागपुर का किरायानामा भी लगाया। इसके बाद वे दुबई चला गया था जहां उसने फरारी काटी।शमीम कबाडी के खिलाफ पूर्व से कई अपराध दर्ज है।
इनका कहना है
शमीम कबाड़ी के खिलाफ जाली पासपोर्ट बनाने के ममाले में अधारताल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी ने फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई में फरारी काटी थी। पकड़े गए आरोपित से पूछताछ चल रही है जिसमें नए खुलासे होने की उम्मीद है।
राजेश्वरी कौरव, सीएसपी
