सागर। सहायक आपूर्ति अधिकारी राजेश पटेल द्वारा कृषि उपज मंडी बीना के समीप साहनी पेट्रोल पंप के सामने स्थित धर्मेंद्र अग्रवाल के गोदाम/मकान से बीपीसीएल कंपनी के 150 कमर्शियल गैस सिलेंडर जप्त किए गए। इनमें 19 किलोग्राम एवं 5 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर शामिल हैं। जप्त सिलेंडरों की कुल कीमत 7 लाख 81 हजार 500 रुपए है।
उक्त सिलेंडर सर्वश्रेष्ठ गैस एजेंसी, सागर से मेसर्स अग्रवाल ट्रेडर्स द्वारा मंगाए गए थे। इन्हें बीना रिफाइनरी में वितरित किया जाना बताया जा रहा था। मामले में द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000 के तहत प्रकरण निर्मित किया गया है।
Next Post
बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर से 3 युवक घायल, एक शाजापुर रेफर
Thu Oct 15 , 2026
सारंगपुर। बुधवार रात दो अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन युवक घायल हो गए. दोनों घटनाओं में घायलों को डायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया.जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे शाजापुर रेफर कर दिया गया.पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग […]

You May Like
-
11 months ago
पारा के उछाल मारने के साथ ठंड से कुछ राहत