बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर से 3 युवक घायल, एक शाजापुर रेफर

सारंगपुर। बुधवार रात दो अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन युवक घायल हो गए. दोनों घटनाओं में घायलों को डायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया.जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे शाजापुर रेफर कर दिया गया.पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है.धनोरा जोड़ पर हुआ पहला हादसा नेशनल हाईवे पर धनोरा जोड़ के पास उत्तर प्रदेश के कानपुर से शाजापुर जा रहे दो युवकों की बाइक को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी. हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया. दुर्घटना में सचिन पिता राजेश (18) और शिवा, दोनों निवासी कानपुर, घायल हो गए.

घायलों को डायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल सारंगपुर पहुंचाया गया. यहां डॉक्टर अंकित महुवा ने उनका उपचार किया. बताया गया कि दोनों युवक शाजापुर में बाइक पर कपड़े रखकर बेचने का काम करते हैं.उप जेल के सामने ट्रैक्टर ने मारी टक्करदूसरे हादसे में सारंगपुर से सलसलाई जा रहे महेश मेवाड़ा (25) को उप जेल सारंगपुर के सामने ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. दुर्घटना में महेश गंभीर रूप से घायल हो गए. महेश को डायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल सारंगपुर लाया गया. डॉक्टर अंकित महुवा ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए शाजापुर रेफर कर दिया. पुलिस दोनों सडक़ हादसों की जांच कर रही है.

Next Post

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

Thu Oct 15 , 2026
खिलचीपुर। नगर में बुधवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी. हादसे में सिध्दू भिलाला (40) और नैन सिंह भील (35) गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों के पैरों में फ्रैक्चर हुआ है.हालत बिगडऩे पर सिध्दू को ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ जिला अस्पताल […]

You May Like

Play sound