अब चुस्त-दुरुस्त होंगी नगर की यातायात व्यवस्था,एसपी द्वारा निरीक्षण कर दिए निर्देश

पांढुरना:नगर जिला मुख्यालय की यातायात व्यवस्था व्यवस्थित बनाने को लेकर नवागत जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर द्वारा आज गुरुवार को स्वयं नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पहुंचकर वहां का निरीक्षण करते हुए अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।गौरतलब हो कि नवागत जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर से जिला प्रेस क्लब के पत्रकारों द्वारा परिचयात्मक भेट के दौरान नगर की यातायात अव्यवस्था के चलते वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को होने वाली परेशानियों को लेकर एसपी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए यातायात व्यवस्था सुधारने की बात कहीं थी,जिस पर एपी द्वारा शीघ्र ही प्राथमिकता से यातायात व्यवस्था सुधारने का आश्वासन भी दिया था।
गुरुवार को स्वयं जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री डागर ने नगर के तीन शेर चौक,अंबिका चौक,समता काँलेज,बस स्टैंड चौक पर पहुंचकर यहां का निरीक्षण करते हुए प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात में बाधा बनने वाले अस्थाई ठेलों को नगर पालिका के अतिक्रमण तोडू दस्ते के माध्यम से हटाने,नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन पार्क करने वालों,बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के विरूध्द मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कराने एवं स्कूल वाहन,बस,ऑटो रिक्शा की भी समय-समय पर चेकिंग कर नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर भी कार्यवाही करने के विभागीय अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए,इस दौरान इनके साथ एसडीओपी ब्रजेश भार्गव,यातायात प्रभारी निरीक्षक स्नेहा घोरमारे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Next Post

घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश जारी

Thu Oct 15 , 2026
आलीराजपुर :कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के निर्देशन में जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत जिले में संचालित सभी शादी हॉल, मैरिज गार्डन, लॉन एवं कैटरिंग सेवाओं में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर प्रतिबंध लगाते हुए […]

You May Like

Play sound