जबलपुर:अधारताल थाना अंतर्गत महाराजपुर में चरित्र संदेह पर पति ने पत्नी की हत्या करने के इरादे से धारदार हथियार से हमला कर दिया ।
पुलिस के मुताबिक नरेश कुम्हार 48 वर्ष निवासी मुरैठ सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि बेटी रेश्मा की शादी नवम्बर 2025 में सोनू कुम्हार से रीतिरिवाज से की थी । दामाद सोनू उसकी बेटी रेश्मा को उसके सिहोरा स्थित घर से अपने घर महाराजपुर ले गया था।
शाम 7-15 बजे संजय ने उसकी बेटी सपना को फोन कर बताया कि मैने रेश्मा के साथ मारपीट की है हम रेश्मा को अस्पताल ले जा रहे है तो वह अपने परिजनो के साथ मोहनलाल हरगोविंद दास अस्पताल पहुंचा जहॉ बेटी का इलाज चल रहा था बेटी रेश्मा बात नहीं कर रही थी। समधी फूल सिंह ,सास व देवर था जिन्होंने बताया कि सोनू पत्नी रेश्मा के चरित्र पर संदेह करते हुये विवाद करता था। शाम को इसी बात पर सोनू ने रेश्मा से विवाद कर रहा था रेश्मा ने मना किया तो सोनू ने धारदार हथियार हमला कर रेश्मा को सिर, चेहर में चोट पहुंचा दी एवं जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
