भीड़भरे बाजार में सरेआम चाकूबाजी, युवक लहूलुहान

ग्वालियर: नई सड़क पर मंगलवार रात भीड़भरे बाजार में चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात हो गई। हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने एक युवक पर सरेआम चाकू से हमला कर दिया। पूरी घटना के दौरान बाजार में सैकड़ों लोग मौजूद रहे, लेकिन दहशत के कारण कोई बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आया। आरोपी वारदात के बाद चाकू लहराते हुए भीड़ में घुसकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार नई सड़क निवासी मनीष लालवानी अपनी दुकान पर मौजूद था। आदतन अपराधी विनय पंजाबी उर्फ भोला वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। मनीष ने विरोध किया तो आरोपी ने जेब से चाकू निकालकर दो वार कर दिए। एक वार पेट पर और दूसरा हाथ पर लगा। युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर जनकगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी प्रवीण शर्मा ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है, उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। वह सीसीटीवी में कैद हुआ है, तलाश जारी है।

Next Post

छह पटवारियों की सेवा समाप्त

Tue Oct 13 , 2026
इंदौर: आज कलेक्टर ने सांवेर तहसील के छह पटवारियों की सेवा समाप्त कर दी। पटवारियों की सेवा समाप्त इसलिए कि गई है कि वे शासन की स्वामित्व योजना का कार्य नहीं कर रहे थे। कलेक्टर शिवम वर्मा ने सांवेर तहसील में पदस्थ छह पटवारियों की सेवा एक माह का वेतन […]

You May Like

Play sound