छिंदवाड़ा: कोतवाली थाना क्षेत्र के भरतादेव डैम में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डैम से बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अरुण पिता शिवराव बारस्कर 45 वर्ष निवासी भरतादेव चंदनगांव के रूप में हुई है।
शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। फिलहाल व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
