नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दलों ने दिल्ली में मार्च निकाला। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव समेत कई विपक्षी नेता बाराखंबा से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे।
SIR में कथित गड़बड़ियों को लेकर राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पक्षकार बनाया गया है। विपक्ष का कहना है कि मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया पर सवाल उठाए जाने जरूरी हैं।
मार्च से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने विपक्ष के इस कदम की तुलना भगवान शिव की बारात से की। उन्होंने कहा कि यह ‘शिव का तांडव’ है और शिव की बारात में कोई भी शामिल हो सकता है।
