जबलपुर: अधारताल पुलिस ने वृद्धा के साथ लूट करने वाले दो आरोपियों को दबोचा है। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं लूटा हुआ मंगलसूत्र जब्त किया गया।पुलिस के मुताबिक सुशीला केशरवानी पति जागेश्वर केशरवानी 60 वर्ष निवासी जयप्रकाश नगर थाना अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 अक्टूबर की शाम 07:15 बजे घर से अकेली टहलने निकली थी जैसे ही बाबा श्रीवास्तव के घर के सामने जयप्रकाश नगर पहुंची तभी पीछे से एक स्कूटी में सवार अज्ञात दो लड़के आए और पीछे वाले लडके ने उसके गले में पहना हुआ मंगलसूत्र को साईड से खींचकर गायत्री नगर की तरफ लेकर भाग गये थे।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज खंगाले और संदेहियों को चिन्हित करते हुए सोहित उर्फ करछुल अंसारी पिता मोह. शहीद उर्फ कल्लू अंसारी 21 साल निवासी गली नं. 05 मक्का नगर मोहरिया थाना हनुमानताल, एक 17 वर्षीय किशोर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने वारदात कबूल की।
