सोनांचल बस स्टैण्ड को पुनः अस्तित्व में लाने गठित हुई समिति

सीधी :सोनांचल बस स्टैंड को पुनः अस्तित्व में लाने के लिए 12 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति में शामिल सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है कि उनके द्वारा सभी आवश्यक पहल करें। गठित कमेटी की विशेष बैठक सोमवार को आयोजित होगी। जिसमें सोनांचल बस स्टैंड को बचाने एवं प्रभावित सैकड़ों व्यवसायियों की समस्या पर चर्चा कर आवश्यक कार्ययोजना तय की जाएगी। कमेटी द्वारा सोनांचल बस स्टैंड के पुन: संचालन के लिए संबद्ध लोगों से चर्चा करके समस्या का निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा। कमेटी में सक्रिय लोगों को शामिल किया गया है। जिससे उनके द्वारा उक्त समस्या को काफी गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

दरअसल 12 सदस्यीय कमेटी के गठन का सुझाव सोनांचल बस स्टैंड में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ल द्वारा दिया गया है। यह कहा गया था कि आपस में चर्चा करके व्यवसायीगण सक्रिय लोगों का चुनाव कर लें। गठित कमेटी द्वारा ही आगे की कार्ययोजना निर्धारित कर सभी आवश्यक पहल की जाएगी। गठित कमेटी द्वारा अपनी कार्ययोजना के निर्धारण के बाद कलेक्टर को समस्याओं का ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें यह अनुरोध किया जाएगा कि सोनांचल बस स्टैंड के 1 अक्टूबर से बंद हो जाने के बाद सैकड़ों व्यवसायियों का व्यवसाय पूरी तरह से चौपट हो गया है।

सोनांचल बस स्टैंड की रौनक पूरी तरह से खत्म हो गई है। यहां भीड़भाड़ न रहने के कारण जो छोटे व्यवसायी अपनी दुकान लगा रहे थे उससे खर्च तक नहीं निकल रहा है। यदि यही स्थिति बनी रही तो छोटे व्यवसायियों को अपने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो जाएगा। प्रभावित व्यवसायियों की संख्या काफी ज्यादा है और सोनांचल बस स्टैंड के बंद हो जाने के बाद से उनके सामने आजीविका का संकट गंभीर रूप से खड़ा हो गया है। प्रभावित व्यवसायियों द्वारा सभी जन प्रतिनिधियों, सभी राजनीतिक दलों एवं गणमान्य नागरिकों से मदद एवं समर्थन मांगा जा रहा है।

पूर्व भाजपा विधायक के समर्थन से बड़ा मनोबल

सोनांचल बस स्टैण्ड को बचाने के लिए लम्बे अर्से से संघर्षरत प्रभावित व्यापारी एवं आन्दोलन में सहयोग कर रहे आन्दोलन कारियों की समस्या को गंभीरता से लेते पूर्व भाजपा विधायक वरिष्ठ नेता पं केदारनाथ शुक्ल एवं उनके समर्थकों का समर्थन और मार्गदर्शन मिलने से आन्दोलन कारियों का मनोबल बढ़ता दिखाई दे रहा है।

Next Post

जय माता दी के जयकारे के साथ मां दुर्गा की स्थापित हुई प्रतिमाएं

Mon Oct 12 , 2026
सीधी:शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जिले भर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही भक्तिमय माहौल बन गया है।जय माता दी के जयकारे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई।नवरात्रि के प्रथम दिवस से ही देवी मंदिरों में भोर से ही भक्तों के आस्था […]

You May Like

Play sound