नवरात्रि में खुली चिकन दुकान हिंदू धर्म सेना ने कराई बंद

जबलपुर। नवरात्रि के दौरान अधारताल क्षेत्र में जॉय चिकन की दुकान खुली मिली। हिंदू धर्म सेना ने पहुंचकर दुकान बंद कराई। संगठन ने कहा कि नवरात्रि जैसे धार्मिक पर्व के दौरान धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन होना चाहिए।

संगठन ने प्रशासन से मांग की कि नवरात्रि के दौरान मांस-मछली की दुकानों को लेकर दिए गए निर्देशों का सभी क्षेत्रों में प्रभावी रूप से पालन कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। और अगर शहर में कहीं भी मटन चिकन की दुकान खुली पाई जाती है तो संगठन खुद जाकर कार्रवाई करेगा और आंदोलन भी करेगा।

Next Post

नवरात्रि के पहले दिन मां चामुंडा और तुलजा भवानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun Oct 11 , 2026
देवास। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन रविवार को मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी के दर्शन के लिए माता टेकरी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही दर्शनार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर तक जारी रहा। देवास सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या […]

You May Like

Play sound