
सिंगरौली, आज सिहावल विधानसभा अंतर्गत देवसर में खाखन नदी पर निर्माणाधीन पुल का सांसद डॉ. राजेश मिश्रा जी ने निरीक्षण किया। उन्होंने पुल के निर्माण से जुड़े कार्यों की स्थिति देखी और जल्द निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई।
बरसात के मौसम में खाखन नदी पर स्थित पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उस समय सांसद डॉ. राजेश मिश्रा जी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। क्षतिग्रस्त हिस्से को शीघ्र दुरुस्त किए जाने के बाद बड़े पुल के निर्माण को लेकर भी पहल जारी रही। उस दौरान सांसद डॉ. राजेश मिश्रा जी ने कहा था कि आगामी 3 से 4 महीने के भीतर बड़े पुल का निर्माण पूरा कर उसे आवागमन के लिए शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। इसी सिलसिले में आज उन्होंने पुनः निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग-39 (NH-39) के निर्माण कार्य में भी तेजी देखने को मिल रही है। सीधी से सिंगरौली के बीच आवागमन को सुगम बनाने के लिहाज से यह मार्ग महत्वपूर्ण है। पुल और राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य पूरा होने पर क्षेत्रवासियों को यात्रा में होने वाली परेशानियों से राहत मिलने तथा आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा जी द्वारा निर्माण कार्यों की प्रगति का लगातार जायजा लेने का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क एवं पुल जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और आमजन की आवागमन संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रयास करना है।
