अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

पांढुरना,हिवरा सेनाडवार बाईपास के पास बीते रात्रि अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से ग्राम बड़चिचोली के 25 वर्षीय युवक देवानंद उर्फ डमरू देहारी की दर्दनाक मौत हो गई,पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश में जूट गई है ।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगरीय सीमा से लगे ग्राम हिवरासेनाडवार बायपास के पास मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को ग्राम बड़चिचोली निवासी युवक देवानंद उर्फ डमरू देहारी 25 की किसी अज्ञात तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने रौंद दिया ,जिससे इस युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,सूचना मिलते ही आनन-फानन में घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा मृतक युवक को शव को पांढुरना जिला मुख्यालय भेजा,जहां इसके शव का बुधवार को चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौप दिया है,वहीं पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर घटना स्थल पर फरार वाहन की सरगर्मी से तलाश की जा रहीं है।

Next Post

सेवा ज्योति कलश यात्रा : दशहरा मैदान में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश

Wed Oct 7 , 2026
छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में प्रवेश कर राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा का भव्य आयोजन बुधवार को दशहरा मैदान में हुआ। जिले की पांचों विधानसभाओं से निकली […]

You May Like