
सागर। बुन्देलखण्ड के सागर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र मे स्थित वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व मे आज मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कूनो से दो चीतों को छोड़ा गया। इस अवसर पर डॉक्टर यादव ने कहा कि अगले माह दो चीते और छोडे जायेगे। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने मुहली से चीते छोडे जाने के बाद राज्य स्तरीय वन्य प्राणी सप्ताह के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कूनो और गांधी सागर के बाद सागर के टाइगर रिजर्व मे चीतो का नया आशियाना मिला है। अगले माह दो चीते और छोडे जायेगे। चीतो का परिवार बढ़ेगा। अभी मध्य प्रदेश के तीन स्थानो पर चीतो की संख्या 60 पहुंच गई है। दो दिन पूर्व ही पांच शावको ने जन्म लिया। उन्होने कहा कि
देश मे 2022 मे चीता प्रोजेक्ट प्रारंभ हुआ था। आज देश मे बाघ और चीता के साथ गिद्ध की संख्या मध्य प्रदेश मे सर्वाधिक है। वन्य प्राणियो के लिए मध्य प्रदेश मे अनुकूलता है। जियो और जीने दो के सिद्धांत पर पूर्व मे नौरादेही मे कछुआ भी छोडे गए । डॉक्टर यादव ने फॉरेस्ट के अधिकारियो से पूछा कि कूनो और गांधी सागर के बाद तीसरे घर सागर मे क्या विशेषता है तो बताया गया कि सागर मे बाघ और चीता दोनो है।
[चीता तो छोडो टाइगर गायब हो गए थे]
डॉक्टर यादव ने कहा कि कांग्रेस की सरकारो मे चीता तो छोडो टाइगर गायब हो गए थे। जंगल खाली हो गए और भाजपा सरकार मे जंगल आबाद हो गए। यहा एक पप्पू भी हो जो कि मानता ही नही है। सत्ता की चाह मे जो कुछ कर रहा है। भगवान उसको सद्बुद्धि दे। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि पिछले नौ विधानसभा चुनाव के दौरान मुहली के लोगो ने शत प्रतिशत सहयोग किया है। कभी धोखा नही दिया। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व मे चीता छोडे जाने के बाद क्षेत्र मे पर्यटन की प्रबल संभावनाओं और विदेशी पर्यटकों को देखते हुए अन्य देशो की भाषाओं के लिए युवाओ को ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना की जाकर प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। समारोह मे खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, दमोह सांसद राहुल सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन, प्रदीप लारिया, बृज बिहारी पटैरिया, वीरेंद्र सिंह लंबरदार, भाजपा जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा, श्याम तिवारी मंचासीन रहे। इस अवसर पर वन समितियो को चैक वितरित किए गए और वन विभाग के अधिकारियो कर्मचारियो को सम्मानित किया गया। समारोह मे बाघिन दीदी और चीता मित्र भी मौजूद रहे।
