जीवाजी क्लब में आज रात सजेगी “देसी ठाठ, गरबा की रात”

ग्वालियर: श्रीजी इवेंट्स एंड प्लानर्स द्वारा आयोजित श्रीजी गरबा एवं डांडिया उत्सव—सीज़न 3 के अंतर्गत आज रविवार, 4 अक्टूबर की रात्रि जीवाजी क्लब, ग्वालियर में विशेष थीम संध्या “देसी ठाठ, गरबा की रात!” का आयोजन किया जाएगा। “पहनावा अपने प्रदेश का, अंदाज़ पूरे देश का” की भावना के साथ यह संध्या भारत की विविध संस्कृतियों और पारंपरिक पहनावे को समर्पित रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर उपस्थित रहेंगे। वे हॉकी इंडिया के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट एवं एसोसिएशन ऑफ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष हैं। श्रीजी इवेंट्स एंड प्लानर्स के संस्थापक एवं आयोजक नितिन कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस विशेष संध्या में प्रतिभागी भारत के विभिन्न राज्यों, क्षेत्रों और समुदायों के पारंपरिक परिधानों में गरबा एवं डांडिया करेंगे। पंजाबी, गुजराती, मराठी, बंगाली, राजस्थानी, सिंधी, दक्षिण भारतीय तथा अन्य सांस्कृतिक लुक के माध्यम से गरबा के आँगन में देश की विविधता के रंग देखने को मिलेंगे। श्रीजी गरबा एवं डांडिया उत्सव—सीज़न 3 की यह थीम संध्या प्रतिभागियों को अपनी संस्कृति के साथ-साथ अन्य भारतीय परंपराओं से जुड़ने का अवसर देगी।
आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं उनके परिवारजनों से इस सांस्कृतिक संध्या में शामिल होकर उत्सव की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।

Next Post

राष्ट्रीय सवर्ण परिषद कैप्टन स्मित मच्छार के सम्मान में आज करेगी "सैल्यूट डे समारोह"

Sun Oct 4 , 2026
ग्वालियर:राष्ट्रीय सवर्ण परिषद, मप्र द्वारा फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान अभूतपूर्व संकट का सामना करते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना सैकड़ों यात्रियों की जीवन रक्षा करने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के असाधारण साहस, सूझबूझ और राष्ट्र गौरव को समर्पित “सैल्यूट डे समारोह” का आयोजन रविवार, 04 अक्टूबर को […]

You May Like