जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत मुड़िया बाईपास पर बदमाशों ने युवक का रास्ता रोका, डराया-धमकाया उसकी स्कूटी, मोबाइल फोन और जेब में रखे 500 नगद छीन लिए और सिहोरा की तरफ रफूचक्कर हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रैपुरा निवासी 20 वर्षीय आयुष वंशकार आरपीजी फैक्ट्री में कार्यरत है, वह अपने साथी अर्जुन केवट निवासी देवरी के साथ प्रेम सागर स्थित अपने मामा आदर्श अरखेल के घर गया था। वहां से वह अपने मामा की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक एमपी 20 जेड वाय 0880 लेकर मोनू वंशकार को देखने मार्बल सिटी गया था। जब आयुष अस्पताल से अपने साथी अर्जुन को स्कूटी पर बैठाकर वापस रैपुरा लौट रहा था, तभी मुड़िया बाईपास के पास अचानक सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर 3-4 अज्ञात नकाबपोश बदमाश आए। बदमाशों ने स्कूटी के आगे अपनी बाइक अड़ाकर उन्हें रोक लिया और लूटपाट की।
Next Post
पानी के टंकी में डूबने से मासूम बच्चे की मौत
Sat Oct 3 , 2026
सिंगरौली :मुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी परिसर में आज एक 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक सोनभद्र जिले के शिवदुआर का निवासी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अगनू पाल पिता भजन पाल उम्र 80 वर्ष सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी में आज 11 बजे दिन 11 कारणों […]

You May Like
-
11 months ago
छतरपुर की क्रांति गौड़ को एमपी सरकार देगी 1 करोड़ रुपए
-
1 year ago
गुजरात सहकारिता क्षेत्र में भी अग्रणी-पटेल