बरायठा के पूर्व थाना प्रभारी मकसूद अली को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार

सागर। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2025 के के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार के लिए प्रदेश के 10 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का चयन किया गया है। उत्कृष्ट पुलिस सेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए चयनित अधिकारियों-कर्मचारियों में सागर संभाग के बंडा अनुविभाग अंतर्गत बरायठा थाना के पूर्व थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मकसूद अली का नाम भी शामिल है।

मकसूद अली ने बरायठा थाना प्रभारी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम तथा प्रभावी पुलिसिंग के क्षेत्र में कार्य किया। उनके द्वारा पुलिस कार्यों को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपादित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए उनके चयन पर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार के लिए चयन को पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के प्रति सम्मान एवं प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है।

Next Post

मंत्री राजपूत ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, स्वच्छता और स्वास्थ्य शिविर में लिया भाग

Sat Oct 3 , 2026
सागर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद उन्होंने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत नगर परिषद बिलहरा में आयोजित स्वच्छता अभियान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सहभागिता की और स्वयं श्रमिकों के […]

You May Like