खंडेलवाल ने जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ की बैठक

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को बैतूल स्थित अपने निवास पर नगरपालिका परिषद के पार्षदों, एल्डरमैन और भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नगर के विकास कार्यों, संगठनात्मक विषयों और स्थानीय स्तर की गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौड़ सहित नगरपालिका के अन्य जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान स्थानीय स्तर पर पार्टी संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

Next Post

खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन, फफूंद लगा केक मिलने पर रेड, चावल और मिठाइयों के सैंपल लिए

Mon Sep 28 , 2026
भोपाल। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने सोमवार को शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए. हनुमानगंज स्थित द्वारकादास दयालदास और जुमेराती के प्रेमचंद दौलतराम से रीवाज ब्रांड चावल के नमूने लिए गए. वहीं लालघाटी स्थित ऑनडोर से ब्रांडेड चावल का […]

You May Like