सर्बियाई राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुचिच का इस्तीफा

बेलग्रेड, (वार्ता) सर्बिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुचिच ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह आगामी संसदीय चुनावों में सत्तारूढ़ ‘सर्बियन प्रोग्रेसिव पार्टी’ की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि श्री वुचिच ने अपने दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान ही पद छोड़ने का निर्णय लिया है। सर्बियाई संविधान के तहत कोई भी व्यक्ति दो से अधिक कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति नहीं रह सकता है, जिसके कारण वह दोबारा इस पद के लिए चुनाव लड़ने के योग्य नहीं थे। उनकी जगह अब संसद की निवर्तमान अध्यक्ष और एसएनएस की वरिष्ठ नेता एना ब्रनाबिक अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालेंगी।

इससे पहले श्री वुचिच ने जून के अंत में बेलग्रेड में आयोजित एक रैली के दौरान राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी, लेकिन उन्होंने तीन महीने के इंतजार के बाद अब औपचारिक रूप से अपने पद से त्यागपत्र दिया है।

सर्बियाई कानून के अनुसार, राष्ट्रपति के इस्तीफे के तीन महीने (90 दिन) के भीतर नए राष्ट्रपति के चुनाव कराने अनिवार्य हैं। इसके चलते देश के मतदाताओं को इस वर्ष दो बार मतदान प्रक्रिया में भाग लेना होगा-पहला, 25 अक्टूबर को होने वाले समय पूर्व संसदीय चुनाव के लिए और दूसरा, नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए।

Next Post

राशिफल-पंचांग: 28 सितंबर 2026

Mon Sep 28 , 2026
पंचांग 28 सितम्बर 2026:- रा.मि. 06 संवत् 2083 आश्विन कृष्ण द्वितीया चन्द्रवासरे रात 8/10, रेवती नक्षत्रे दिन 11/59, धु्रव योगे दिन 11/29, तैतिल करणे सू.उ. 6/3, सू.अ. 5/57, चन्द्रचार मीन दिन 11/59 से मेष, पर्व- द्वितीया श्राद्ध, अशून्यशयन व्रत, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9. —————————————————————— आज जिनका जन्म दिन […]

You May Like