ओमकार पर्वत पर हेरिटेज वॉक गाइडेड सेवा का शुभारंभ किया गया

ओंकारेश्वर:मंदिर ट्रस्ट द्वारा ओमकार पर्वत परिक्रमा हेरिटेज वॉक गाइडेड सेवा का शुभारंभ किया गया है।इस सुविधा के अंतर्गत मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट से बुकिंग करके यात्री ओमकार पर्वत की परिक्रमा कर सकते हैं।परिक्रमा के लिए मंदिर की तरफ से गाइड उपलब्ध करवाया जाता है। साथ ही यात्रा के दौरान स्वल्पाहार एवं शीतल जल की व्यवस्था भी की जाती है। आपातकालीन स्थिति के लिए गाइड के पास संचार साधन एवं सर्वाइवल किट उपलब्ध होती है।
परिक्रमा जेपी चौक से प्रारंभ होकर झुला पुल सेंटर पर समाप्त होती है। कोई भी स्वस्थ यात्री इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। ग्रुप बुकिंग पर विशेष छूट भी दी जा रही है।
सेवा के प्रथम दिवस प्रवीण जी और उनके साथियों ने परिक्रमा पूर्ण की। परिक्रमा में उनके गाइड्स भरत वर्मा और मुकेश पंवार थे। जिन्होंने मार्ग में पड़ने वाले मंदिरों एवं प्राचीन स्मारकों का परिचय करवाया तथा उनकी परिक्रमा सुरक्षित पूर्ण करवाई

Next Post

संयुक्त राष्ट्र में शहबाज के आरोपों पर भारत की प्रतिक्रिया

Sat Sep 26 , 2026
न्यूयॉर्क, 26 सितंबर (वार्ता) भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के संबोधन पर जवाब देते हुए शुक्रवार को पाकिस्तान पर आतंकवाद, धार्मिक असहिष्णुता और दोहरे रवैये का आरोप लगाया तथा जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न एवं अविभाज्य हिस्सा बताया। भारत के स्थायी मिशन की प्रथम […]

You May Like