ग्वालियर–बेंगलुरु एयर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी उड़ान सेवा बंद, यात्रियों को झटका

ग्वालियर: ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच संचालित एयर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी उड़ान सेवा आज से बंद कर दी गई है। इस निर्णय से नियमित यात्रियों, आईटी क्षेत्र में कार्यरत पेशेवरों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को सबसे अधिक प्रभावित होने की संभावना है।यह उड़ान ग्वालियर को दक्षिण भारत से सीधे जोड़ने वाली प्रमुख सेवाओं में से एक थी। सेवा बंद होने के बाद यात्रियों को अब दिल्ली, इंदौर या अन्य शहरों के माध्यम से कनेक्टिंग उड़ानों का सहारा लेना पड़ सकता है, जिससे यात्रा का समय और खर्च दोनों बढ़ सकते हैं।
यात्रियों और स्थानीय व्यापारिक संगठनों ने इस मार्ग पर दोबारा सीधी हवाई सेवा शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि ग्वालियर जैसे महत्वपूर्ण शहर के लिए बेंगलुरु जैसी आईटी और औद्योगिक नगरी से सीधी हवाई कनेक्टिविटी बनी रहनी चाहिए।

Next Post

भारत-अमेरिका व्यापार सौदा अंतिम चरण में, जल्द होगी बड़ी घोषणा : अमेरिकी विदेश विभाग

Sat Sep 26 , 2026
न्यूयॉर्क। भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौता अंतिम चरण में पहुंच गया है। अमेरिकी विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार 90 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है, अब केवल कुछ बारीकियां बाकी हैं। अधिकारी ने पीटीआई के सवाल पर कहा कि व्यापार हमेशा से दोनों […]

You May Like